बगोदर: आग लगने से अफरा तफरी का माहौल

बगोदर: बगोदर स्थित एलआईसी ऑफिस के जेनरेटर में शुक्रवार को दोपहर अचानक आग लग गई। इससे जेनरेटर पूरी तरह से जल गया। स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर बगोदर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। सअनि रजनीश कुमार ने बताया कि छानबीन में पता चला कि शॉट सर्किट से जेनरेटर में आग लगी है। बताया कि जानमाल की किसी तरह की कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बताया जाता है कि ऑफिस के बाहर जेनरेटर रखा हुआ था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More