धुर्वा निवासियों ने मांगे वोट
रांची: कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय ने शुक्रवार को धुर्वा इलाके में लोगों से मुलाकात कर उनसे वोट देने की अपील की। उन्होंने इस बाबत लोगों को आश्वस्त किया कि यदि कांग्रेस सता में आयेगी तो हर गरीब परिवार को 6 हजार रुपये महीने में दी जायेगी। यानी एक साल में 72 हजार रुपये। कांग्रेस जो कहती है, वो करती है।
शहर में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित इस बैठक को उन्होंने संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी ने आज सहयोगी दलों के कार्यकर्ताओं के साथ धुर्वा मौसी बाड़ी, जगन्नाथपुर, अनी टोला, न्यू कांलोनी, कटहर कोचा, बरकोचा, गिरजा नगर, लंका कांलोनी, कचहरी, बगीचा टोली, तुपूदाना तथा हिन्दपीढ़ी सहित कई क्षेत्रों में जनसंपर्क व पदयात्रा कर मतदाताओं से कांग्रेस के लिए वोट मांगा।
इस बार भाजपा के झांसे में नहीं आकर कांग्रेस को वोट देकर राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करे। चुनाव प्रचार में उनके साथ प्रखंड अध्यक्ष कमल ठाकुर, वीरेंद्र सिंह, पवन सिंह, विशाल सिंह सुनील , बम बम , अरविंद , प्रकाश , मुन्ना , रंजन , इन्द्र जीत , रणविजय सिंह दीपक लाल, राजन वर्मा, सुधीर सिंह, कमल ठाकुर, अरविंद मिंज, मो शकील, अख्तर अली, विजय सहाय सहित गठबंधन दल के सैकड़ों कार्यकर्ता रोड शो में शामिल थे।