धनबाद: आर्थिक तंगी ने ली गीता की जान

भगतडीह: स्थानीय ऐना तालाब के डोम बस्ती निवासी की रहने वाली एक 25 वर्षीय युवती गीता कुमारी की जान आर्थिक अभाव में चली गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवती का दाह संस्कार कराया गया। वहीं मृतक के परिवार के सदस्यों का रो- रो कर बुरा हाल है। मृतक की मां मंजू देवी का कहना है कि अगर रुपये होते तो गीता की जान नहीं जाती। मंजू देवी का कहना है कि रुपयों के अभाव में इलाज सही से नहीं हो पाया। पिता काली हाड़ी क कहना है कि किसी तरह से बेटियों को पाल पोसकर बड़ा किया। सोचा अब किसी तरह के शादी कर दूंगा। लेकिन बेटी ही नहीं रही।
मिली जानकारी के मुताबिक, गीता तीन बहन और दो भाइयों दूसरी थी। दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण होता है। गीता कुछ दिनों से पेट की बीमारी से काफी परेशान थी। जिसका झरिया के एक अस्पताल में ऑपरेशन कराया गया। जिसके बाद कुछ दिनों तक गीता स्वस्थ रही। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सीय परीक्षण के बाद बताया कि किडनी में दिक्कत है। जिसके बाद फिर ऑपरेशन कराया गया। लेकिन कुछ दिन बाद बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। घर वालों का कहना है कि किडनी में दिक्कत होने की वजह से मौत हुई है। वहीं स्थानीय लोगों ने दाहसंस्कार में मदद किया। जिसमे भाजयुमो जिला मंत्री रिंकू शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बप्पी बाउरी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बलराम हाड़ी ने आर्थिक मदद की। रिंकू शर्मा ने कहा कि इसकी जानकारी न होने की वजह से हमलोग इलाज में मदद नहीं कर पाए।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More