चंदनकियारी: महागठबंधन समर्थित कांग्रेस के धनबाद लोकसभा प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद ने शुक्रवार को अपने चुनावी अभियान के तहत चंदनकियारी प्रखंड के दर्जनों गांव में नुक्कड़ सभा व जनसम्पर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
कांग्रेसियों द्वारा स्वागत के बाद वे मानपुर, गौरीग्राम, भोजूडीह, आमडीहा, मढ़रा, सिमुलिया, गलगलटांड़, चंदनकियारी, ओझाटोला, अगरडीह, कालिकापुर, झलबर्दा, बोदुआ, सड़बोआ, बाटबोआ, नवडीहा , बांसतोड़ा, हुटूपाथर, घाघरी समेत अन्य गांवों के लोगों से मिले। कई जगहों पर नुक्कड़ सभा करके भी मतदान की अपील की गई। कीर्ति ने कहा कि चंदनकियारी के गांवों में जलसंकट व बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, रोजगार के लिए एक तरफ ग्रामीणों का पलायन लगातार जारी है। वहीं पीएन सिंह के लगातार दो बार सांसद बनने के बाद भी यहां की सबसे बड़ी आबादी जलसंकट घोर की समस्या से ग्रसित हैं। लोगों को मीलों दूर भटकने पर भी बाल्टी भर पानी उपलब्ध कर पाना असंभव हो गया है। बावजूद समस्या का समाधान न हो सका।
आजाद ने पीएन सिंह को बाहरी बताते हुए कहा कि मैं झारखंडी पुत्र हूं। इसके अलावे बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी के दौरान बारह वर्षों तक धनबाद व बोकारो के लोगों से सम्पर्क में रहा, लेकिन पीएन सिंह मुझे ही बाहरी होने का प्रमाणपत्र दे रहे हैं. जो स्वयं बाहरी हैं और धनबाद में अप्रवासी हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि वे लोगों की हर समस्या का समाधान का भरपूर प्रयास करेंगे।