बोकारो: धनबाद से कांग्रेस प्रत्याशी कीर्ति झा आजाद ने आरोप लगाया है कि दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान 400 करोड़ के घोटालों को लेकर मैंने पीएम नरेंद्र मोदी से जांच कराने की मांग की थी, लेकिन जांच न कराकर मुझे पार्टी से निकाल दिया गया। इसी समय मैंने जाना कि मोदी जी का न खाउंगा और न खाने दूंगा की बात महज जुमले के कुछ भी नही। कहा कि मैं पीएम के पास सारे दस्तावेजों के साथ गया था।
गौरतलब हो कि इस बाबत आम आदमी पार्टी के आशुतोष ने भी पिछले दिनों कहा था कि यह ओपन एंड शट केस है यानी उनके ( अरुण जेटली ) के खिलाफ ठोस सबूत हैं। कीर्ति झा 10 वर्षों से भी अधिक समय में डीडीसीए में भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठा रहे हैं। लेकिन आज तक वैसा ध्यान नही दिया गया, जैसा देना चाहिए था।