हर- हर मोदी घर- घर मोदी का नारा गूंज रहा: चंद्रप्रकाश

चुनाव कार्यालय का उदघाटन
गिरिडीह: गुरुवार को लोकसभा क्षेत्र के एनडीए सह आजसू के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि हर- हर मोदी घर- घर मोदी का नारा अब भी चंहुओर गूंज रहा है। उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं से साथ जीत की रणनीति तय की। इस मौके पर विधायक निर्भय शाहाबादी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील अग्रवाल व लोजपा नेता राजकुमार राज सहित कई एनडीए नेता मौजूद थे।
सीपी चौधरी ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता समर्पण भाव से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, क्योंकि 2014 के चुनाव में मोदी लोगों के दिमाग में थे, लेकिन अब वे लोगों के दिल में बस चुके हैं। विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि 2019 के चुनाव में जनता का भरोसा मोदी सरकार के प्रति काफी बढ़ा है। भरोसा को ईवीएम में कैद करने के लिए हर मुमकिन मेहनत करना होगा। इस दौरान समारोह को पार्टी अध्यक्ष अग्रवाल के अलावे लोजपा नेता राजकुमार राज, आजसू के जिलाध्यक्ष गुड्डु यादव ने भी संबोधित किया। समारोह में भाजपा मेयर सुनील पासवान, नेता डॉ विद्या भूषण, संदीप डंगाईच, दीपक शर्मा, शशि सिन्हा सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
शहर के नगीना सिंह रोड, झरियागादी, सिहोडीह स्थित आम बगान, पांडेयडीह, शीतलपुर सहित कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर सीपी चौधरी के पक्ष में वोट मांगे गये। इस बाबत जोरदार जनसंर्पक अभियान चलाया गया।
भीषण गर्मी के बीच कड़ी धूप में एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में भाजपा विधायकों को गिरिडीह व कोडरमा सीट के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। क्योंकि बीते बुधवार को सभी भाजपा विधायकों को सीएम रघुवर दास ने साफ तौर पर अल्टीमेटम देते हुए आने वाले विस चुनाव में विधायकी बचाने के लिए हर हाल में लोस जीतने की बात कही है। लोस सीटों के नुकसान पर भाजपा विधायकों को उनके टिकट पर भी आफत आ सकता है। इसके बाद भाजपा विधायकों ने अपने टिकट को सुरक्षित करने के लिए एनडीए व भाजपा प्रत्याशियों के लिए पसीना बहाते नजर आ रहे है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More