बगोदर: रविवार को कोडरमा लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के प्रत्याशी सह झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने बगोदर प्रखंड के विभिन्न गावों में जनसम्पर्क अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर नुक्कड़ सभा को संबोधित किए। जहां प्रखंड के धरगूल्ली, कूदर, मुड़रो, अटका, बगोदर मस्जिद रोड, नउवाडीह, बगोदर बाजार शामिल रहे। इन स्थानों पर नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा ने पांच साल तक लोगों को छलने का काम किया है।
ना तो युवा के हाथों में रोजगार है। और ना ही विकास की कोई तस्वीर। क्षेत्र के विकास के लिए झाविमो के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। मौके पर झाविमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ सबा अहमद, कमेटी कार्यसमिति सदस्य अमरदीप निराला, जिप सदस्य रजनी कौर, केंद्रीय कमेटी सदस्य शत्रुधन मंडल, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।