राज्यपाल से इसकी जांच की मांग करेगा राजद
स्टेट ब्यूरो: राजद के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि राज्य सरकार तानाशाही पर उतर आयी है व इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा। राणा ने कहा कि राजद के कार्यकर्ता, शुभचिंतक व परिजन जेल प्रशासन द्वारा लालू प्रसाद यादव से नही मिलने दिये जाने के आदेश के बाद से काफी आक्रोशित हैं।
उन्होने कहा कि इस तरह का सरकारी हस्ताक्षेप लोकतंत्र के दायरे में नहीं आता है। लालू प्रसाद एक जन नेता है। जिन्हें देश में तमाम गरीब- गुरबे पसंद ही नहीं करते बल्कि अपनी जान देनी की बात करते है। ऐसे लोगों से नहीं मिलने देना सरकारी हिटलरशाही को दर्शाता है।