रांची: कांग्रेस प्रत्याशी सुबोध कांत सहाय आज चुनावी गहमा गहमी से दूर रहकर बच्चों के साथ क्रिकेट का मजा लिया। उन्होंने रविवार से बिड़ला मैदान में शुरू हुए टेनिस बाल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन किया। यहां भाग लेने वाले खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन व विजयी होने की शुभकामनाएं दी। खिलाड़ियों के अनुरोध पर सुबोधकांत ने बच्चों के साथ क्रिकेट का लुफ्त उठाया। उन्होंने बैटिंग करते समय कई अच्छे शाट भी लगाये व कई बार चूके भी। बैटिंग बाद उनसे बाॅलिंग करने को कहा गया, तो उन्होंने कहा क्षमा करें। टेनिस बाल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय एवं मुन्ना सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैच नाक आउट आधार पर खेला जायेगा।