23 को पीएम मोदी का रोड शो, प्रशासन चौकस

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 अप्रैल को राजधानी में होनेवाले रोड शो को लेकर पुलिस पूरी तरह से चौकस है व शहर के चप्पे-चप्पे पर इस बाबत पैनी निगाहें रखी जा रही है। लगातार होटलो, लाॅजों, धर्मशलाओं में ठहरे व ठहरनेवाले व्यक्तियों की जांच की जा रही है। प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है कि यदि किसी भी व्यक्ति पर कोई संदेह हो, तो त्वरित कार्रवाई की जाए।
पीएम की सुरक्षा के बाबत राजधानी पुलिस के साथ-साथ अन्य अधिकारियों को भी डयूटी पर लगाया जा रहा है। पीएम की रैली के तहत किसी अप्रिय घटना से निबटने के लिए पुलिस पूर्णतः तटस्थ है। पीएम सुरक्षा में रांची के चार एसपी के अलावा, चार अतिरिक्त एसपी और 10 अतिरिक्त डीएसपी भी शहर में लगाए गए हैं। जिन चार अतिरिक्त एसपी की प्रतिनियुक्ति की गई है, उनमें संध्या रानी मेहता (एसपी, विशेष शाखा), प्रियंका मीना (एसपी एससीआरबी), मनोज रतन चोथे (एसपी, सीआइडी) व नौशाद आलम अंसारी (एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं) शामिल हैं। जबकि 10 अतिरिक्त डीएसपी में रविकांत भूषण, बचनदेव कुजूर, प्रफुल्लित कुजूर, किशोर कुमार रजक, अभय कुमार झा, राज कुमार मेहता, नवीन चंद्र दास, रंजीत कुमार लकड़ा, कपिंद्र उरांव व रजत मणिक बाखला शामिल हैं। सभी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 21 अप्रैल से 24 अप्रैल के लिए की गई है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More