मेरे परिवार को गोली मार दे सरकार: राबड़ी

-गढ़वा से आषुतोष
इतना सताने से कहीं अच्छा है मेरे पूरे परिवार को सरकार गोली मार दे। ये दर्द भरे अल्फाज बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री के हैं। राबड़ी देवी ने लालू से मुलाकातियों पर लगायी गई जेल प्रशासन के रोक पर विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए मीडिया से बात की।
झारखंड में सत्तासीन रघुवर सरकार पर अचानक आज राबड़ी देवी क्यों बिफर पड़ीं, इस बावत आपको यहां बताएं कि आज उन्हें यानी राबड़ी देवी को जैसे ही इस बात की जानकारी हुई कि शनिवार मिलने का दिन तय होने के बावजूद कोई लालू जी से नहीं मिल सके इसलिए जेल प्रशासन द्वारा एक सूचना चिपका दिया गया है कि आज मिलना बंद है, अंततः राबड़ी देवी बिफर पड़ीं और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा को फोन कर सारी जानकारी लेने लगीं तो राणा द्वारा उन्हें बताया गया कि वह गढ़वा में पिसी कर रहे हैं।
इतना सुनते ही राबड़ी देवी ने वीडियो कॉलिंग के जरिये मीडिया से सारी बातें कहीं, उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार पूरी तरह तानाशाह हो गयी है, ऐसा सरकार के इशारे पर हो रहा है, पहले हमारे पार्टी के नेता उसके बाद मेरे बेटे को और अब सार्वजनिक रूप से सूचना चिपकाया जा रहा है कि कोई नहीं मिल सकता, तो दूसरी ओर लालू जी को भी सताया जा रहा है, ऐसे में तिल तिल कर मारने से बढ़िया होता हमारे पूरे परिवार को सरकार एक ही बार मे गोली मार देती।
राणा की धमकी: प्रदेश राजद अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने कहा कि यह सरकार अब नीचता पर उतर गयी है, जानबूझ कर लालू जी के साथ और उनसे मिलने वालों के साथ ऐसा व्यवहार कर रही है, लेकिन अब यह बर्दास्त योग्य नहीं है, अभी तो नहीं लेकिन चुनाव बाद इस सरकार से जरूर निपटेंगें।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More