मर्यादा में रहकर बोलें सुबोधकांत: प्रेम मित्तल

रांची: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रेम मित्तल ने रांची से कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय द्वारा सरायकेला में प्रधानमंत्री को मदारी व मुख्यमंत्री को जमुरा कहे जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सहाय अपनी निश्चित हार देख मानसिक संतुलन खोने लगे हैं, इसी कारण भाषा व पद की मर्यादा भूल अनाप-शनाप बोल रहे हैं।
मित्तल ने सुबोधकांत को चेतावनी दी, कि वे मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करें। कहा कि कांग्रेस नेताओं की नौटंकी पूरा देश देख रहा है। चुनाव के दौरान इनके गलत शब्दों, भाषा व कारनामों पर सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग को भी सख्त कदम उठाने पड़े। इसी बौखलाहट से साफ पता चलता है कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है, झारखंड की जनता का मन मोदी को पुनः पीएम बनाने का बनता जा रहा है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More