हमारा साथ दें, हमें वोट देकर: बाबूलाल

गिरिडीह: कोडरमा लोकसभा से झाविमो प्रत्याशी बाबूलाल मंराडी का सतगांवा जाने के क्रम में महेशपुर चौक पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। प्रत्याशी बाबूलाल मंराडी ने लोगों से एक जूट होकर महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने को कहा। वहीं झामुमो के वरीय नेता गोपाल यादव ने कहा कि पूरे कोडरमा लोकसभा में बाबूलाल मंराडी की लहर है।
भाजपा की सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने में विफल रही है। इसलिए अब हमें भाजपा सरकार को किनारे करना है। ताकि रोजगार के वजह से कोई भी समस्या न आये।
इस मौके पर बेदू साव, सुरेन्द्र मेहता, अंगलाल राम, अजय पांडेय, झामुमो के बैजनाथ मेहता, संजय सिंह धरावी, अशोक मेहता, रामानंद मेहता, महेन्द्र मेहता, प्रकाश मेहता, रवि शर्मा, भुनेश्वर शर्मा, सुरेन्द्र कुमार मेहता, रामू मेहता, पीयूष मेहता, केदार शर्मा, फुलचंद मेहता, संजय मेहता, मोती शर्मा, राजेश शर्मा, भोला मेहता, मुकेश मेहता, त्रिलोकी सुंडी, तुलसी मेहता आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More