कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान नही: उषा पांडेय

रांची: भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्‍यक्ष उषा पांडेय ने कांग्रेस प्रवक्‍ता प्रियंका चतुर्वेदी के पार्टी से इस्‍तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि कांग्रेस में महिलाओं का सम्‍मान सुरक्षित नहीं है। प्रियंका ने अपने इस्‍तीफे में खुद इस बात का जिक्र किया है कि पार्टी के भीतर महिलाओं के सम्‍मान की बात को प्राथमिकता नहीं देकर कांग्रेस नेतृत्‍व ने महिलाओं के प्रति अपना दृष्टिकोण स्‍पष्‍ट कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि महिला सम्‍मान और सशक्तिकरण की बड़ी- बड़ी बातें करने वाले कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी, उनकी बहन और पार्टी की महामंत्री प्रियंका गांधी का इस मुद्दे पर मौनधारण करना महिलाओं को आहत करने के समान है। कांग्रेस नेतृत्‍व को पार्टी के रूख को भी स्पष्‍ट करना चाहिए। वे आज पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहीं थीं।
श्रीमती पांडेय ने कहा कि पूर्व में भी कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह, यूपीए 2 के मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्‍पणी की, परंतु पार्टी उन्‍हीं के साथ खड़ी दिखाई दी। उनकी पार्टी के सोशल मीडिया प्रमुख दिव्‍य स्‍पंदना के साथ अभद्र व्‍यवहार किए जाने की शिकायत पर भी कांग्रेसी नेताओं का रूख महिलाओं की भावनाओं को आहत करने के लिए काफी है। कहा कि कांग्रेस नेतृत्‍व से महिलाओं के स्‍वाभिमान, महिलाओं को अपमानित करने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आधी आबादी से माफी की मांग की।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More