हजारीबाग: आदर्श युवा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पारा शिक्षक आंदोलनकारी गौतम कुमार ने लोस चुनाव के बाबत शुक्रवार को डीसी कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। गौतम ने कहा कि जनता भाजपा व कांग्रेस के उम्मीद्वार को नकार चुकी है। पार्टी के लोग भाड़े पर दूल्हा बनाने की सोच रखते हैं। जनता ने स्थानीय व काम करने वाले युवा की मांग की थी। जनता की सोच के कारण ही मैं इस अभियान में कूदा हूं। कहा कि मेरे पास खोने के लिये कुछ नही है, लेकिन पाने को सब कुछ। यदि मैं जीता को जनता के हृदय में काम के माध्यम से उतरने का प्रयास करुंगा।
नामांकन के समय फिल्म निर्माता निर्देशक राजेश सिन्हा,छात्र संघ के उदय मेहता,राजीव रंजन कुशवाहा,कुलदीप कुमार,शिवशंकर सर,बासुदेव पंडित,राजेन्द्र यादव,मुकेश सर,पंकज निराला,रूपेश कुमार,रंजीत मंडल,राजेंद्र सहित कई लोग वहां मौजूद थे।