रांची: चाईबासा लोेकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गीता कोड़ा व धनबाद लोकसभा प्रत्याशी कीर्ति झा शनिवार को नामांकन करेंगे। पार्टी प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार, कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम सहित महागठबंधन दल के कई महत्वपूर्ण नेता मौके पर मौजूद रहेंगे।
श्री शाहदेव ने बताया कि कांग्रेस नेता चौपर से कल 11 बजे पश्चिम सिंहभूम में नामांकन के बाद गांधी मैदान, चाईबासा में आयोजित सभा को संबेधित करेंगे। इसके उपरांत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक दल के नेता धनबाद जायेंगे, जहां जिला परिषद् स्थित मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।