सुबोधकांत के पक्ष में पदयात्रा

रांची: महागठबंधन में कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय की लोस में सुनिश्चित जीत के लिहाज से शुक्रवार को पदयात्रा की गई। “बिरसा मुंडा समाधि स्थल” से आगाज हुए इस पदयात्रा का अंत मेन रोड पंहुचकर हुआ। इससे पूर्व यात्रा डंगरा टोली-पुरुलिया रोड-संत अन्ना गली-हजारीबाग रोड-थड़पकना, नॉर्थ साउथ समाज स्ट्रीट से होकर गुजरा। इस बाबत कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि पदयात्रा कार्यक्रम में कांग्रेस तथा महागठबंधन के तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम को जगह-जगह पर जनता का भी अपार समर्थन मिला व स्वेच्छा से महिलाएं भी पदयात्रा में शामिल हुईं। सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं-युवाओं को ठगने का काम किया है। एक ओर जहां युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहें है वहीं दूसरी ओर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा सिर्फ पोस्टरों में ही सुरक्षित रहा। महिलाएं महंगाई से त्रस्त हैं।
इस जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से अनादि ब्रह्म, सुरेन्द्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव, मौलेश सिंह, योगेंद्र सिंह बेनी, टिंकू वर्मा, केदार पासवान, संतोष महतो, विनोद सिंह, राजा सेनगुप्ता, अमन आइंद, इबरार खान, संजीव कुमार, मो॰ रजाक, बिणु लाल, विजय कुमार, विनय होरो, उर्मिला सोरेन, चंपा देवी, बालो देवी, पूनम होरो, विनीता आइंद, रूपम होरो, सरिता नाग, संगीता होरो इसके साथ ही लालपुर प्रखण्ड से अदित्या विक्रम जयसवाल, टिंकू वर्मा, तनवीर, पप्पू, निरंजन शर्मा, प्रवीण दीपक साव आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More