मोदी सरकार ने पचास लाख लोगों को किया बेरोजगार : सुबोधकांत

रांची: ईचागढ़ विधानसभा के दौरे पर निकले कांग्रेस प्रत्याशी सुबोधकांत भाजपा पर वार करते हुए कहा कि “भाजपा झूठ की खेती करती है,वोट लेने के लिए पिछले चुनाव में वायदा किया था कि प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन मोदी ने अपने शासनकाल में पचास लाख लोगों की नौकरी ही छीन ली “।
श्री सहाय ने ईचागढ़ विधानसभा के कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से जनसंपर्क और बैठकों के माध्यम से वोट मांगा। उन्होंने कहा कि पचास लाख लोगों को बेरोजगार करने वाला ताजा रिपोर्ट ने साबित कर दिया कि मोदी सरकार में विकास का कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देश के लाखों गरीब लोग छोटी पूंजी का जुगाड़ कर व्यापार कर अपने परिवार का पेट पालते थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी लगाकर छोटे दुकानदारों और व्यापार करने वालों का व्यापार ही चौपट कर दिया। आज देश में बेरोजगारी की दर 6 प्रतिशत से ऊपर हो गयी है जो पिछले 45 वर्षो में सबसे ज्यादा है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील किया कि भाजपा सरकार से मुक्ति पाने के लिए कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाएं। श्री सहाय ने आज परगामा, जानुम, औडि़आ, सिरूम हॉट, कुकड़ू  इचाडीह, लेटमाडीह, फुलवारी, आदरडीह, तिरुलडीह, चौड़ा, मुंडा टोली, सोरो, तूता, सितू, टीकर बाजार, देवला टांड़, आमड़ा, नदीसाईं, गुदड़ी, गोरांग कोचा, बांदू, पातकुम, लेपाटांड, चिमटीआ और मोईसारा आदि गांव में जनसंपर्क और चुनावी बैठक का वोट मांगा। चुनाव प्रचार में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, हिकीम चंद्र महतो, अजय सिंह, सबिता महतो, देबू चटर्जी, झामुमो के गुरुचरण किस्कू, चारू किस्कू, सुखराम हेंब्रम, पप्पू वर्मा, जेवीएम के शंभू मंडल, सुनील गुप्ता, वीएन सिंह, विनोद राय और राजद के संजय  सिंह, सुधीर किस्कू एवं देव कुमार देवता सहित गठबंधन दल के  कार्यकर्ता शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More