रांची: NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो छात्रों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सभी छात्रों को रांची लोकसभा के महागठबंधन के प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय जी के छोटे भाई सुनील सहाय ने सदस्यता दिलाई। मौके पर कमरान अहमद को डोरंडा का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया व माला पहनाकर सभी लोगों का स्वागत किया गया।
NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने सभी के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की और बताया कि किस प्रकार अपने मुहल्ले, अपने बूथ पर मजबूती से रह कर सुबोधकांत सहाय जी के लिए प्रचार करना है एवं उन्हें विजयी बनाना है। हटिया और डोरंडा क्षेत्र में लगभग 90 लोगों ने कांग्रेस NSUI जॉइन किया। सभी काफी उत्साहित थे, सभी ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, सुबोधकांत सहाय जिंदाबाद के नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। रांची जिला महासचिव अब्दुल राबनवाज ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर आकाश रजवार, फरहान खान, सिराज, रजनीश, सोमनाथ, तनवीर, नौखीज अंसारी, बबलू, राखी, आदित्य, शाबाज़ अली, इमरान, राहुल, इस्तेखार, मोनू, रौनक, जावेद, अरबाज़, पिंटू, शुभम आदि मौजूद थे।