बगोदर: थाना क्षेत्र के भेलवा पहाड़ी पर से बगोदर पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। शव की पहचान उसी गांव के कैला महतो उर्फ कैलाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जंगल की रखवाली करता था और घर से एक दिन पूर्व ही जंगल की रखवाली के लिए निकला था।
इस बीच पहाड़ी से उसका शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इदर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि उसके शरीर में किसी तरह का कोई चोट की निशान नहीं है। परिजनों के द्वारा लू लगने से उसकी मौत होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।