सर्वोच्च संस्थानों पर ठगबंधनों को भरोसा नही: भाजपा

रांची: झारखंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने कहा कि ठगबंधन दलों के सहयोगियों को देश के सर्वोच्च संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। यही कारण है कि वह चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ भी बातें करते हैं। कहा कि ठगबंधन दलों को अपनी हार का आभास होने लगा है। इस वजह से वह अभी से इवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाने लगे हैं। बैलेट पेपर के माध्मय चुनाव की मांग करना बदलते तकनीकी युग में प्रासांगिक नहीं है।
उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय इस मामले में पहले ही चुनाव आयोग को निर्देश जारी कर चुका है। पांच ईवीएम मशीनों से वीपीपैट का मिलान करने का आदेश दिया है। इसके बाद भी ठगबंधन दल दूसरा राग अलाप रहे हैं। कहा कि ठगबंधन दलों में शामिल पार्टिंयां सिर्फ आरोप ही लगाती है। उनकी ओर से इवीएम मशीन हैक किए जाने का आरोप भी लगाया गया था। हालांकि चुनाव आयोग के मशीन हैक करने की चुनौती देने पर कोई सोमने नहीं आया।
हैक का तरीका सीखने जरूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल लंदन गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को भी उलटती रही है। शहबानो कांड इसका चर्चित उदाहरण रहा है। मुसलिम महिलाओं को तीन तलाक जैसी कुरीतियों से छुटकारा दिलाने के लिए भाजपा ने कदम उठाया है। उच्चतम न्यायालय ने भी तीन तलाक को अवैध घोषित कर दिया है। इसके बाद भी कांग्रेस विधेयक को पास नहीं होने दी। अड़गा लगा दी। सीबीआई जज बृजगोपाल लोया की मौत के मामले में भी कांग्रेस ने न्यायालय पर प्रश्नचिह्न खड़ा करने की कोशिश की थी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More