कांग्रेस ने किया बाबासाहेब को नमन

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी (ओबीसी प्रकोष्ठ) के तत्वाधान में रांची के लोवाडीह में डाॅ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य पर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष अभिनव भगत ने कहा कि “स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा, समाज सुधारक डॉ० भीमराव अंबेडकर एक राष्ट्रीय नेता भी थे ।
सामाजिक भेदभाव, अपमान की जो यातनाएं उनको सहनी पड़ी थीं, उसके कारण वे उसके विरुद्ध संघर्ष करने हेतु संकल्पित हो उठे । उन्होंने उच्चवर्गीय मानसिकता को चुनौती देते हुए निम्न वर्ग में भी ऐसे महान् कार्य किये, जिसके कारण सारे भारतीय समाज में वे श्रद्धेय हो गये। आज हमें उनके बताए मार्ग पर चलने एवं देश और समाज के लिए अपना योगदान सुनिश्चित करने की आवश्यकता है, ना कि जाति एवं धर्म आदि के नाम पर आपसी मतभेद कर समाज को टुकड़े में बांटने की।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More