17 सफल अभ्यर्थी जिला जज बने

रांची: झारखंड में जिला जज के लिए 17 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा 2017 में इस बाबत विज्ञापन निकाला गया था। इसमें लिखित परीक्षा के बाद साक्षात्कार भी लिया गया था। शुक्रवार देर शाम इसका परिणाम जारी कर दिया गया।
झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल अंबुज नाथ के हस्ताक्षर से रिजल्ट जारी किया गया है। उच्च न्यायालय की ओर से सफल अभ्यर्थियों की सूची को राज्य सरकार की संपुष्टि के लिए भेजा जाएगा व इसके बाद सहमति मिलने के बाद इनकी नियुक्ति हो सकेगी।
जिला जज पद के सफल 17 अभ्यर्थियों में संजीव भाटिया, संजीव कुमार सरोज, देवेश कुमार त्रिपाठी, लक्ष्मण प्रसाद, शरद त्रिपाठी, सुरेंद्र पाल सिंह, अमित कुमार, आशा देवी भट्ट, धीरज कुमार, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, विशाल कुमार, राकेश चंद्र, आनंद कुमार त्रिपाठी, श्रेस बहादुर निषाद, ए.अंजु, संजीव कुमार सिंह और प्रेमनाथ त्रिपाठी शामिल है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More