चैती छठ पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य
रांची: लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन गुरुवार को छठ घाटों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा। राजधानी समेत राज्यभर के विभिन्न जिलों में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अध्र्य अर्पित किया। विभिन्न नदी, तालाब, जलाशयों और कई लोगों ने अपने घरों पर जलकुंड बनाकर सूर्यदेव को नमन कर उन्हें अध्र्य दिया। साहेबगंज,राजमहल, चतरा, बगोदर में भी इसका उत्साह देखा गया।
राजधानी के विभिन्न जलाशयों में छठव्रती अस्तचलगामी सूर्य को अघ्र्य देने पहुंचे थें। जलाशयों में श्रद्धालुओं का हुजूम नजर आ रहा था। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली छठ को चैती छठ कहा जाता है। इस त्योहार की बड़ी मान्यता है, भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए स्त्री और पुरूष दोनों ही व्रत रखते हैं। वहीं हमारे चतरा संवाददाता की रिर्पोट के आधार पर जिले के कठौतिया तालाब घाट पर भी अच्छी खासी भीड़ देखी गई। दंडाधिकारियों के साथ जिला बल के जवानों को प्रतिनियुक्त किया गया था। हमारे बगोदर संवाददाता के अनुसार वहां भी छठ का भक्तिपूर्ण माहौल देखा गया।

