चतरा: रामनवमी में अशांति अशांति फैलानेवालों पर कड़ी कार्रवाई: डीसी
चतरा: जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के प्रशिक्षण भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक के बाद उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने दो टूक कहा कि रामनवमी शांति और सौहार्द का पर्व है व इस दौरान जिले में अशांति फैलाने वालों के साथ पुलिस और प्रशासन सख्ती से निबटेगी। ऐसे तत्वों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि उन्हें पूरी उम्र अशांति फैलाने का खामियाजा भुगतना पड़े़।
डीसी ने कहा उन्होंने कहा कि जुलूस में शांति व्यवस्था को कायम रखे। धार्मिक भावनाओं के खिलवाड़ करने वालों को सख्ती से निबटा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में यह किया गया है। उन्होंने स्पष्ट रूप निर्देश दिया है कि जुलूस में शराब पीकर कोई भी व्यक्ति शामिल नहीं हो। समिति के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करें।

