जनता शिबू सोरेन के चरित्र को जानती है: समीर

रांची: लोकसभा चुनाव को लेकर इनदिनो आरोप- प्रत्यारोप पूरे उफान पर है और इस बाबत भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य समीर उरांव का कहना है कि शिबू सोरेन मुंगेरीलाल का हसीन सपना देख रहे हैं। दुमका की जनता इनके चरित्र को पहचान गई है व चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाने का ठान चुकी है। उंराव ने कहा कि देश की तर्ज पर ही दुमका में भी मोदी लहर चल रही है।
श्री उंराव ने कहा कि दुमका के साथ- साथ देश और विश्व के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के काम से भाजपा लोगों के दिलों में बस गई है। कहा कि बीते 40 साल से शिबू सोरेन दुमका का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए संसद में कोई सवाल तक नहीं उठाया। इसके बाद भी क्षेत्र में समस्याओं का अंबार है। जनता की समस्याओं से उनका कोई लेना- देना नहीं है। चुनाव जीतने के बाद वे क्षेत्र में रहते भी नहीं हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More