रांची: आगजनी में लाखों की संपति खाक, जानमाल की क्षति नही

रांची: जगन्नाथपुर थाना के अंतर्गत सिंह मोड़ के पास गुरुवार को हुई तीन दुकानों में आगजनी की घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। खास बात यह रही, इस बाबत किसी के जानमाल का कोई नुकसान नही हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पंहुची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीमों ने काफी मशक्कत करके आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

पुलिस का कहना है कि पास में स्थित कचरे के ढेर में किसी ने आग लगा दी थी। उसी आग में से चिंगारी उड़ते हुए रुई दुकान तक पहुंची। रुई दुकान में चिंगारी पहुंचते ही पूरे दुकान में आग लग गई। बताया कि थोड़ी ही देर में आग ने पास के दो दुकानों को भी चपेट में ले लिया। । दुकानदारों ने आगजनी में लाखों की संपति के नुकसान होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More