रांची: बरियातु प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सूरज सिंह का बुधवार को पूरे वैदिक क्रिया- कलाप से अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधारी मौजूद थे। इससे पूर्व उनके पार्थिव शरीर को सुबह 9 बजे अंतिम दर्शन के लिए कांग्रेस भवन में रखा गया था, जहां माहौल पूर्णतः गमगीन था।
इस बाबत पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रांची लोस प्रत्याशी सुबोधकांत सहाय व रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस पार्टी का झंडा चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। श्रद्धांजली के बाद उनके शव को अंतिम यात्रा के रूप में हरमू मुक्तिधाम लाया गया व फिर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इस मौके पर ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा, राजीव रंजन प्रसाद, डा. राजेश गुप्ता छोटु, अजय नाथ शाहदेव, आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, कुमार राजा, सोनाल शांति, आभा सिन्हा, राजेश सिन्हा, रमाकांत बबलू खान, बिजेन्द्र, उदय प्रताप, कमल ठाकुर, विशाल सिंह, वसीम राज, अजय सिंह, अमरेन्द्र सिंह, पिकलू, संटू सिंह, परमेश्वर सिंह, सोनी नायक, सुरेन्द्र सिंह, दीपक ओझा, नीतिन, विजय कुमार, राजन वर्मा, अशोक शर्मा, बिनोद शर्मा, अजय जैन, मो0 फिरोज, मो0 सरताप, मो0 मोइन, गुडू यादव, विजय नारायण सिंह, जय सिंह, संतोष सिंह, अमित मुंडा, रंजीत बड़ाइक, संतोष सिंह, प्रवीण टोप्पो, अजय चौधरी, पंकज सिंह सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।