रांची: झारखंड के मुख्य सचिव डीके तिवारी ने मूरी के हिंडाल्को कंपनी का कास्टिक तालाब टूटने पर दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त शुभ्रा वर्मा को कास्टिक तालाब हादसा से संबंधित प्रत्येक पहलुओं पर उच्चस्तरीय जांच करने का आदेश दिया हैं। सीएस ने आदेश दिया कि इस हादसे से संबंधित सभी बिंदुओं पर त्वरित जांच कर प्रतिवेदन राज्य सरकार को समर्पित करें। साथ ही निर्देशित किया कि इस हादसा से आसपास में रहने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी के साथ- साथ जान- माल की क्षति ना हो ये सुनिश्चित किया जाए। इस बाबत रांची से एनडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर तत्काल भेजा जा चुका है। रांची जिला प्रशासन व अन्य एजेंसियों द्वारा राहत कार्य तेजी से हो रहा है।