रांची: महावीर मंडल वाल्मिकी समिति के बैनर तले दो दिवसीय भव्य जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार व शनिवार को हरमू पटेल मैदान स्थित महावीर मंदिर में आहूत इस समारोह में भक्तिरस के कई कार्यक्रम आहूत होंगे। कमेटी के संयोजक भगत वाल्मिकी ने बताया कि सुंदरकांड पाठ से होगा व शनिवार को सुबह ग्यारह बजे सामूहिक महाहवन व संध्या साढे सात बजे से झांकी युक्त भव्य जागरण का आयोजन किया जायेगा। जागरण में गोविंदा वाल्मिकी एवं रीना भजनों भक्ति गीतों की प्रस्तुती देंगे। साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मनोज कुमार, हरिराम, जयप्रकाश, रामा आशिष, चंद्रमोहन प्रसाद, अविनाश व अन्य सदस्य योगदान दे रहें है।