रांची: कांग्रेस के बरियातु प्रखंड अध्यक्ष सूरज सिंह के आकस्मिक निधन को पार्टी ने बड़ी क्षति बताया है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा, हमने एक सक्रिय व जुझारू युवा नेता खो दिया है। कहा कि कम समय में पार्टी के योगदान हेतु कांग्रेस में उन्हें सदैव याद किया जायेगा।
उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, उदय प्रताप, सोनाल शांति, कमल ठाकुर, विशाल सिंह, अजय सिंह, सतीश पांडेय, वसीम राज, विनोद शर्मा, जयसिंह लुखंड, अशोक शर्मा, रमाकांत आनंद, शंखानंद चटर्जी, अजय जैन,प्रवीण टोप्पो, सुमित मुंडा, रंजीत बड़ाईक, मो मोईन, संतोष सिंह,विशिष्ठ पासवान, सुजित सिंह, कुलदीप प्रजापति, परमेश्वर सिंह, सत्येंद्र सिंह, परमेश्वर चौधरी, राम कुमार चौधरी, मंटु गुप्ता, अजय चैधरी, अजय जयसवाल सहित कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।