हज़ारीबाग: सांसद सह केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने गोला एवं बरलंगा प्रखण्डों में जनसंपर्क कार्यक्रम किया। उन्होंने साडम, हेसल, कोराम्बे, पुरबडीह बरवाटांड़, पुरबडीह बस्ती, कुम्हरदगा, डभातु, गोला, गोला चौक बाजार अंदर बस्ती, बरियातु व हुप्पू पंचायत का दौरा कर क्षेत्रवासियों के साथ संवाद किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जयंत सिन्हा ने कहा कि आज देश माननीय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रगति की ओर निरंतर अग्रसर है। आज हर क्षेत्र में भारत सशक्त बन रहा है। देश के प्रत्येक वासी को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी व उनकी सरकार के बाद इतने वर्षों से देशवासी एक सशक्त प्रधानसेवक की राह देख रहे थे। देशवासियों को मोदी के रूप में वो प्रधानसेवक मिला। भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा वाली पार्टी है और हम देश के विकास हेतु दिन-रात कार्यरत हैं।