फ़िल्म को जीवंत बनाने के लिए कहानी का भी जीवंत होना ज़रूरी: प्रो. नवीन

रांची : रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में एकदिवसीय डिजिटल फ़िल्म मेकिंग कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन एपीजे इंस्टिट्यूट ऑफ जर्नलिज्म एवम मॉस कम्युनिकेशन, दिल्ली से आये प्राध्यापक राजीव पांडा व डॉ नवीन गौतम रहे।
प्रो. राजीव पांडा ने विद्यार्थियों को फ़िल्म मेकिंग से संबंधित कई जानकारियां दी। उन्होंने फिल्म मेकिंग में उपयोग होने वाले कैमरे, कैमरे की मूवमेंट व एंगल के विषय में बतलाया। प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को कई शार्ट फ़िल्म भी दिखलाये। उन्होंने बताया कि एक अच्छी फिल्म बनाने के लिए एक अच्छी स्क्रीप्ट के साथ साथ कैमरे की एंगल, मूवमेंट व स्पेशल टेक्निक व आईडिया की भी जरूरत होती है।
वही प्रो. नवीन गौतम ने वीडियो एडिटिंग से संबंधित जानकारियां दी। उन्होंने वीडियो एडिटिंग से संबंधित कई प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे। फ़िल्म को जीवंत बनाये रखने के लिए कहानी का भी जीवंत होना चाहिए।
इस दौरान विद्यार्थी संदीप कुमार ने भी फ़िल्म मेकिंग से संबंधित प्रश्न पूछे। कार्यक्रम का समन्वयन विभाग के प्राध्यापक संकर्षण परिपूर्णन एवम संतोष उरांव द्वारा किया गया। तकनीकि सहयोग विभाग के प्रो. मनोज कुमार व अनुज कुमार ने किया। फ़िल्म मेकिंग कार्यशाला के समापन के बाद छात्र – छात्राओं के बीच सर्टिफिकेट का वितरण विभाग के समन्वयक डॉ डी. के सहाय के द्वारा किया गया। मौके पर विभाग के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More