रांची: झारखंड में लोकसभा की सुगबुगाहट शुरू है। दलों के नेतागण भी टिकट – टिकट होड़ की खेल में एक- दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में है।
चतरा लोकसभा सीट में भी प्रत्याशी को लेकर चर्चा है। यहाँ के प्रत्याशियों में सीट को लेकर जो नाम सामने आ रहे हैं, वो अपनी पार्टी को छोड़कर किसी और का दामन थामने की भी सोच रहे हैं।
चतरा लोकसभा सीट के वर्तमान सांसद का क्षेत्र बदलने की बात हो रही है। ऐसे में भाजपा से टिकट की दौड़ शुरू हो गई है। दावेदारों की सूची लंबी गई है। यह सीट अपने टिकट के लिए दिलचस्प मुकाबला और सस्पेंन्स से रोचक होता दिख रहा है।
भाजपा से उम्मीदवार दावेदार:
चतरा लोकसभा सीट से भाजपा के वर्तमान सांसद का सीट बदलने की चर्चा अब पक्की हो गई है। वर्तमान सांसद को पार्टी बांका सीट से उम्मीदवार बना सकती है। ऐसे में भाजपा से टिकट के दावेदार के रूप में राजेंद्र प्रसाद साहू जिला परिषद उपाध्यक्ष, लातेहार, किसलय तिवारी भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल, नीलम देवी व राजपूत चेहरे में प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह की भी चर्चा हो रही है। जहां पूर्व सांसद धीरेंद्र अग्रवाल भी भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनने की इच्छा रख रहे हैं। आपको बता दूँ नीलम देवी झारखंड विकास मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में 2014 के लोकसभा में तीसरे स्थान पर रही थीं। 2019 लोकसभा में भाजपा टिकट मिले तो नीलम देवी झाविमो छोड़ बीजेपी का दामन थाम सकती हैं। या फिर पार्टी इस सीट से किसी अन्य को भी उम्मीदवर बना सकती हैं।
दावेदारी की बात की जाये तो सारे नाम एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं।
वर्तमान सांसद को ध्यान में रखते हुए पार्टी को किस सामान्य जाति को टिकट दे, यह सोचने की ज़रूरत है। ऐसे वक़्त में जब एक राजपूत चेहरे ने इस चुनाव को जीता है तो ग़ौर फरमाने वाली बात है कि इस दौड़ में झारखण्ड किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह सबसे आगे दिख रहे हैं। इन्हें टिकट मिलती है तो एक राजपूत सीट पर वर्चस्व कायम रहेगा।
किसान मोर्चा के अध्यक्ष होने के नाते श्री सिंह किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं। इनकी छवि संगठन से इतर जनता में प्रभावशाली हैं। कई नेता व संगठन मंत्रियों ने इनकी खुले स्वर में तारीफ़ की हैं।
चतरा में पड़ने वाले विधानसभा:
इस लोकसभा में सीट 5 विधानसभा की सीटें आती हैं। जिसमें चतरा, सिमरिया, लातेहार, मनिका और पांकी है। चतरा, सिमरिया, लातेहार विधानसभा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वही मनिका विधानसभा अनुसूचित जनजाति के लिए और पांकी सीट सामान्य है।
[metaslider id=4421]
जब सीट की दावेदारी की बात हो रही है, तो ज़रूरी है इसका इतिहास जानना। ग़ौर करने की बात है कब कौन रहे सांसद
1957: विजया राजे, सीएनएसपीजेपी (जनता पार्टी)
1962: विजया राजे, स्वतंत्र
1967: विजया राजे, स्वतंत्र
1971: शंकर दयाल सिंह, कांग्रेस
1977: सुखदेव वर्मा, जनता पार्टी
1980: रंजीत सिंह, कांग्रेस
1989: उपेंद्र नाथ वर्मा, जनता दल
1991: उपेंद्र नाथ वर्मा, जनता दल
1996: धीरेंद्र अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी
1998: धीरेंद्र अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी
1999: नागमणि, राष्ट्रीय जनता दल
2004: धीरेंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय जनता दल
2009: इंदर सिंह नामधारी, स्वतंत्र
2014: सुनील कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी
2014 लोकसभा के आम चुनाव में भाजपा ने नए चेहरे को उतारा, सुनील कुमार सिंह। इन्होंने 41.5 प्रतिशत वोट लाकर चुनाव जीता। 2014 लोकसभा चुनाव में कुल 21 उम्मीदवार ने अपना भाग्य आजमाया था। 712 971 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 2014 के समय में चतरा लोकसभा सीट में 131 2562 मतदाता थे।