झारखंड : हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, राहुल गांधी सहित कई हस्तियां मौजूद

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व लोहरदगा से विधायक चुने गए रामेश्वर उरांव, कांग्रेस विधायक दल के नेता व संताल क्षेत्र से आने वाले आलमगीर आलम एवं राजद के सत्यानंद भोक्ता को मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी.

झारखंड के कुछ मिनट पहले तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

शरद पवार, प्रियंका गांधी, मायावती, अखिलेश यादव इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं ले सके. उनके आने की संभावना थी, लेकिन आखिरी समय में वे नहीं आ सके.

ठीक 2.20 बजे हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण की शुरुआत की. अखबारों में आयी खबर के अनुसार, इस समय को शुभ लगन माना गया है.

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत, छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल, डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालीन पहुंचे हैं.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मंच पर पहुंची हैं. वे कल ही हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंची. कल हेमंत ने उनका स्वागत भी किया था.

रांची : झारखंड के 11 मुख्यमंत्री के रूप में महागठबंधन के नेता हेमंत सोरेन ने आज रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ लिया. उन्हें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. वे राज्य के 11वें मुख्यमंत्री होंगे और एक से अधिक बार मुख्यमंत्री बनने वाले तीसरे शख्स. उनसे पहले अर्जुन मुंडा व शिबू सोरेन तीन.तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं. हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के रामेश्वर उरांव एवं आलमगीर आलम ने एवं राजद के सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली. हेमंत सोरेन बाद में अपने कैबिनेट का विस्तार करेंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More