देश की पहली महिला मंत्री विजया लक्ष्मी पंडित की आज है जयंती

नयी दिल्ली : देश की पहली महिला मंत्री विजया लक्ष्मी पंडित का आज यानी 18 अगस्त को जन्मदिन है। विजया लक्ष्मी पंडित का जन्म 18 अगस्त 1900 में उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद अब के प्रयागराज में हुआ था। विजय राजे सिंधिया मोती लाल नेहरू की बेटी और देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बहन थीं।
1921 में उनका विवाह किस्तवाड़, गुजरात के एक सफल वकील रंजीत सीताराम पंडित से हुआ था जो एक मराठी सारस्वत ब्राह्मण थे जबकि विजया लक्ष्मी पंडित कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से आती थीं।
विजया लक्ष्मी पंडित ने आजादी की लड़ाई के दौरान दो बार कांग्रेस की अध्यक्षता की और संयुक्त राष्ट्र की आठवीं जनरल असेंबली की उन्होंने अध्यक्षता की।
वे आजादी के पहले 1937 में संयुक्त प्रांत में मंत्री बनीं और भारत में मंत्री बनने वाली पहली महिला थीं। वे स्वशासन एवं लोक स्वास्थ्य मामलों की मंत्री थीं। वे कई देशों में भारत की राजदूत व महाराष्ट्र की गवर्नर भी रहीं।


