रसका हेंब्रम झाविमो में शामिल

रांची: झारखंड विकास मोर्चा के डिबडीह स्थित कार्यालय में सोमवार को जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिक रसका हेंब्रम ने झाविमो का दामन थाम लिया। श्री हेम्ब्रम के साथ अमरापाड़ा के साहेबंधन मरांडी व विष्णु प्रसाद भगत, हिरणपुर के भूतपूर्व सैनिक बाबूधन मरांडी ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबूलाल मंराडी ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की बात कही है।

