आजसू ने रांची से वर्षा गाड़ी को विधानसभा का टिकट दिया, ये हैं और तीन नाम

 

रांची : सुदेश महतो की पार्टी आजसू ने आज वर्षा गाड़ी को रांची से टिकट दिया. वर्षा गाड़ी रांची सीट पर भाजपा के सीटिंग एमएलए एवं मंत्री सीपी सिंह का मुकाबला करेंगी. हाल ही में वर्षा गाड़ी आजसू में शामिल हुई हैं. ऐसे में यह तय था कि उन्हें चुनाव में टिकट मिलेगा.

सुदेश महतो ने आज तीन और सीटों के लिए उम्मीदवार का एलान किया. पार्टी ने नाला से माधव चंद महतो को टिकट दिया है. वहीं, मधुपुर से गंगा नारायण राय एवं झरिया से अवधेश कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है.

आजसू की यह पांचवी सूची है. आजसू नेता डाॅ देवशरण भगत ने पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार इन नामों का एलान किया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More