लोगों का मिजाज आजसू के पक्ष में: चंद्रप्रकाश

चितरपुर: प्रखंड के कुंदरुकला व बारलौंग पंचायत से दर्जनों लोगों ने दूसरे दलों को छोड़कर गुरुवार को आजसू का दामन थाम लिया। राजधानी रांची स्थित गिरिडी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के आवास में आहूत मिलन समारोह में उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गई। इस मौके पर सांसद ने इन्हें संबोधित करते हुए कहा कि आज लोगों का मन व मिजाज आजसू के पक्ष में है। इसमें युवाओं की तादात सर्वाधिक है। उन्होने आशा व्यक्त की, कि ये सभी पार्टी की जन सरोकार की नीतियों को आमजन तक पंहुचाने का काम करेंगे।

श्री चौधरी ने कहा कि युवाओं के आने से पार्टी को गति मिलेगी। उन्होंने सभी से अपना सौ प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करने की अपील की। कहा कि पार्टी की विचारधारा और सिद्धांतों से प्रभावित होकर आजसू से जुड़नेवालों की तादात बढ़ती जा रही है। गिरिडीह सांसद ने सभी से एकजुट होकर आजसू की विचारधारा को घर- घर पहुंचाने की अपील की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More