JVM बनेगी JMM की बर्बादी का कारण: निशिकांत

भाजपा करेगी 75 पार

देवघर: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन को सलाह दी है, कि यदि संथाल परगना में वे बाबूलाल मंराडी व प्रदीप यादव की पार्टी जेवीएम को तरजीह देती है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा की बर्बादी तय है। सांसद गुरुवार को जसीडीह के पावर ग्रिड का उदघाटन करने पहुंचे थे।

श्री दुबे की दुमका में हेमंत सोरेन से एक अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। इसी दौरान सांसद ने सोरेन को नसीहत दी कि आप बाबूलाल मरांडी, जिनका पार्टी समाप्ति के दौर में है व उनके विधायक प्रदीप यादव जिन पर यौन शोषण सहित कई अपराधिक मामले दर्ज हैं, उनसे समझौता कर चुनाव लड़ेंगे तो आपकी पार्टी समाप्त हो जाएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान भी सांसद ने शिबू सोरेन को यह नसीहत दी थी और गुरु जी चुनाव हारे थे।

एक बार फिर विधानसभा चुनाव नजदीक है व ऐसे में सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन को फिर से आगाह किया है, कि जेवीएम के साथ मिलकर चुनाव ना लड़ें। यदि लड़ी तो करारी हार का सामना करना पड़ेगा। सांसद ने दावा किया कि आज के समय भाजपा के सामने कोई भी पार्टी नहीं टिक सकती। इस बार चुनाव आते-आते विपक्ष रहेगा ही नहीं। अबकी बार भाजपा 75 पार करेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More