जब रवींद्र राय के जेवीएम में शामिल होने की उड़ी ‘अफवाह’ तो उन्होंने किया ऐसा कटाक्ष

 

रांची : भाजपा की झारखंड इकाई के पूर्व अध्यक्ष रवींद्र राय के आज भाजपा छोड़ कर बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा में शामिल होने की खबर फैली. यह भी कहा गया कि उन्हें मरांडी ने गिरिडीह सीट से उम्मीदवार बनाया है. इस पर ही देर में रवींद्र राय ने सफाई दी और विरोधियों पर कटाक्ष भी किया. उन्होंने बाबूलाल के साथ अपनी एक तसवीर शेयर करते हुए लिखा कि यह छठ की तसवीर है और त्यौहार के चित्र का इस तरह राजनीतिकरण अशोभनीय है. कुछ मेरे दुष्ट सामाजिक शुभचिंतकों द्वारा दुष्प्रचार करने का काम हो रहा है, उनसे सावधान रहें.

रवींद्र राय का इस बार लोकसभा चुनाव में कोडरमा से टिकट काट दिया गया था, जबकि वे वहां के सीटिंग एमपी थे. कोडरमा से उनकी जगह राजद से आयी अन्नपूर्णा देवी को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया था. माना जाता है कि ऐसा मुख्यमंत्री रघुबर दास से उनके मतभेदों की वजह से किया गया था.

ऐसे में यह कहा जाता है कि वे पार्टी से संतुष्ट नहीं है और नये कदम उठा सकते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More