मैं कांग्रेस का था, हूं और रहूंगा: बादल

देवघर: जिले के जरमुंडी से कांग्रेस विधायक बादल पत्रलेख ने अपने बीजेपी में शामिल होने की खबरों को भ्रामक व अफवाह करार दिया है। कहा कि मैं कभी भी भाजपा के संपर्क में नही रहा। संगठन को तोड़ने की साजिश भाजपा कर रही है। उन्होंने बुधवार को मीडिया के सामने मुखातिब होते हुए लगायी जा रही तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है।

श्री पत्रलेख ने कहा कि वे कांग्रेस के थे, हैं और हमेशा रहेंगे। सोशल मीडिया व अन्य टीवी चैनलों में चलायी जा रही खबरों को उन्होंने पूरी तरह से नकार दिया है। बीजेपी द्वारा साजिश के तहत इनके संगठन को तोड़ने की कवायद की जा रही है। वे कभी किसी बीजेपी नेता के संपर्क में नहीं रहे हैं और न ही एक सेकेंड के लिए कोई बात हुई है।

विधायक ने कहा कि जिस समय राहुल गांधी रांची आए थे, उस वक्त के बीमार थे व रांची नहीं पहुंच पाए। इसी के बाद से इनके भाजपा के जाने की अटकलें लग रही थीं। बादल पत्रलेख ने स्पष्ट किया कि वे कभी भी कांग्रेस नही छोड़ेंगे। उन्होंने मीडिया से आग्रह किया कि अटकलों के मद्देनजर कम से कम एक बार उनका पक्ष जरुर ले लिया जाए।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More