टिकट मिले न मिले, चुनाव लड़ेगें: चांदमुनी

पश्चिमी सिंहभूम: कांग्रेस में दबदबा रखनेवाली तेजतर्रार जिला परिषद की उपाध्यक्ष चांदमुनी बालमुचू ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने दावा किया है कि वे किसी कीमत पर चाईबासा विधानसभा से चुनाव लड़ेगी। इस एवज में यदि पार्टी टिकट देगी तो सिंबल पर लड़ेगी और यदि टिकट नही देगी तो बतौर बागी चुनाव लड़ेगी।

श्रीमती बालमुचू ने कहा कि यह उनके समर्थकों व जनता की मनसा है, कि वे चुनाव लड़ें। उनका कहना है कि यदि कांग्रेस उन्हें टिकट नही देती है, तो वे किस पार्टी से चुनाव लड़ेगी, इसका ऐलान एक से दो दिनों के भीतर कर देंगी। अटकलें लगायी जा रही हैं, कि चांदमुनी बाबूलाल मंराडी की पार्टी झाविमो से चुनाव लड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इनके बेहतर कार्य करने के कारण अच्छी पकड़ है। खास बात ये है कि कांग्रेस नेत्री के इस बगावती तेवर का सीधा नुकसान जेएमएम प्रत्याशी दीपक विरुआ पर पड़ेगा और यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो जाएगा। ऐसे में इस बाबत होनेवाले वोट के बिखराव का प्रत्यक्ष लाभ भाजपा को मिलेगा, वहीं कांग्रेस को भी झटका लगना तय है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More