85410 बच्चों ने माता-पिता से कहा, मतदान करें

रामगढ़: स्वीप के तहत आगामी विधानसभा चुनाव 2019 में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आहूत किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बाल दिवस के अवसर पर पूरे जिले के 548 विद्यालयों में वोट आपका भविष्य हमारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिले के 85 हजार 410 छात्र व छात्राओं ने अपने माता-पिता को पत्र लिखकर उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान करने की अपील की। बच्चों ने पत्र में यह भी लिखा कि चुनाव में योग्य उम्मीद्वारों का ही चयन किया जाए, ताकि उनका भविष्य बेहतर हो। इस बाबत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने यह निर्देश दिया है कि वैसे क्षेत्र जहां पर पिछले लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत कम रहा है वैसे जगहों पर स्वीप के तहत विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।


