नोबेल विजेता मलाला यूसुफजई ने रचाई शादी, पति का नाम है असर, जानें कौन हैं वो

लंदन : सबसे कम उम्र की नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने शादी रचा ली है। तालिबान के अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष की वजह से दुनिया भर में पहचानी गयीं मलाला यूसुफजई ने एक सामान्य समारोह में शादी रचाई। मलाला ने अपनी शादी की जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, असर और मैंने जीवनशादी बनने के लिए डोर बांध ली है।

मलाला को तालिबान ने 2012 में सिर में गोली मारी थी और उसके बाद से वे इंग्लैंड में ही रह रही हैं। मलाला क्रिकेट की प्रशंसक हैं और उनके पति असर मलिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर में जनरल मैनेजर हैं।

असर मलिक ने लाहौर के ऐचिंसन कॉलेज से पढाई की है और लाहौर यूनिवर्सिटी से मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की है।

भले मलाला आज शादी कर अपनी गृहस्थी शुरू कर रही हों और इसे वह अपने जीवन का खूबसूरत दिन बता रही हैं, लेकिन एक समय शादी पर दिए उनके बयान पर हंगामा मचा था और उन्हें तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा था।

मलाला यूसुफजई ने वोग पत्रिका को दिए एक साक्षात्कार में कहा था, मुझे यह बात समझ में नहीं आती है कि लोग शादी क्यों करती हैं, अगर आपको जीवनशादी चाहिए तो आप शादी के कागजों पर हस्ताक्षर क्यों करते हैं, यह एक पार्टनरशिप क्यों नहीं हो सकती है? हालांकि उन्होंने कहा था कि उनकी मां कहती हैं कि भूल कर ऐसी बात मत करो, शादी एक सुंदर चीज है और तुम्हें यह करनी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More