वीडियो में देखिए पश्चिम बंगाल में कैसे भाजपा उम्मीदवार की लोग कर रहे हैं पिटाई, ममता के लोगों पर आरोप

 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में करीमपुर उपचुनाव के दौरान भाजपा के उम्मीदवार व पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार की लोगों ने पिटाई कर दी. उन्हें धक्का-मुक्की करते हुए लोग झाड़ी तक ले गए और उनके साथ बदलसूकी की. न्यूज एजेंसी, एएनआइ के अनुसार, इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है. मजूमदार को लात से धक्का मारा गया.

इस दौरान मौके पर पुलिसबल तैनात थी. मीडिया के लोग भी थे. पुलिस बाद में आरोपियों को दौड़ाती हुई. मालूम हो कि पश्चिम बंगाल राजनीतिक रूप से सर्वाधिक हिंसक राज्यों में एक माना जाता है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकुल राय ने इस मामले में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है और अविलंब करीमपुर, खड़गपुर सदन और कालीगंज विधानसभा सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव पर ध्यान दिया जाये. यहां आज मतदान हो रहा है. उन्होंने लिखा है कि टीएमसी के 50 गुंडों ने भाजपा नेता जयप्रकाश मजूमदार को पैरों व घुसों से मारा. उन्होंने संबंधित एसपी एवं एडिशनल एसपी को तुरंत हटाने की मांग की.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More