व्हिलचेयर पर ममता बनर्जी का रोड शो आज, तृणमूल कांग्रेस का घोषणा पत्र टला

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रण में तृणमूल कांगे्रस अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जख्मी होने के बाद रविवार को पहली बार उतरेंगी। पैरों में चोट से पीड़ित ममता बनर्जी रविवार को व्हिल चेयर पर बैठकर एक रोड शो करेंगी और जनसभा को संबोधित करेंगी।
West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee will conduct a roadshow on a wheelchair from Gandhi Murti to Hazra. She will address a public rally at Hazra this afternoon: TMC sources
(file photo) pic.twitter.com/ZrVwR7T9l7
— ANI (@ANI) March 14, 2021
ममता बनर्जी गांधी मूर्ति से हाजरा तक व्हिल चेयर पर रोड शो करेंगी। वे हाजरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। ममता बनर्जी पिछले दिनों नंदीग्राम में अपने चुनावी दौरे के दौरान घायल हो गयी थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि अज्ञात लोगों ने उनके पैरों को कुचलने की कोशिश की। इस घटना के बाद ममता बनर्जी को कोलकाता के एसकेएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां से शनिवार को उन्हें छुट्टी मिली।
TMC cancels the release of its election manifesto for #WestBengalElections2021, which was scheduled for today. Next date to be announced later.
— ANI (@ANI) March 14, 2021
वहीं, तृणमूल कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र आज जारी किए जाने का कार्यक्रम टल गया। रविवार को नंदीग्राम दिवस है, जिस मौके पर ममता बनर्जी की पार्टी का घोषणा पत्र आने वाला था, लेकिन अब यह अगली सूचना तक के लिए टाल दिया गया है।


