राज्यसभा में तृणमूल छोड़ने का ऐलान करने वाले पूर्व रेलमंत्री दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हुए

नयी दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी रविवार, छह मार्च 2021 को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी में शामिल कराया।
पिछले महीने 12 फरवरी को संसद के बजट सत्र के दौरान दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान ही संसद सदस्यता व तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफे का ऐलान कर दिया था। तब से यह समझा जा रहा था कि त्रिवेदी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।
An eminent personality joins BJP at party headquarters in New Delhi. https://t.co/dEk5GtJgEW
— BJP (@BJP4India) March 6, 2021
दिनेश त्रिवेदी केंद्र में रेलमंत्री रह चुके हैं। ममता बनर्जी के बंगाल का मुख्यमंत्री बनने के बाद वे रेलमंत्री बने थे, हालांकि बाद में वे कैबिनेट से बाहर हो गए थे। दरअसल, उस दौरान रेलवे का यात्री किराया बढाना पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी को पसंद नहीं आया था। तब दिनेश त्रिवेदी ने कहा था कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि उन्हें पद से हटाया जाएगा।
उन्होंने कहा था कि यात्रियों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए रेल किराया बढाना आवश्यक था। यात्री सुरक्षा को इंगित करता उनका यह बयान भी चर्चित हुआ था कि वे अपने परिजनों को कभी भारतीय रेल में सफर करने को नहीं कहेंगे।
Delhi: Dinesh Trivedi, who had resigned as TMC MP in Rajya Sabha on February 12th, joins BJP in the presence of the party’s national president JP Nadda. Union Minister Piyush Goyal also present. pic.twitter.com/wCHlDbrcAz
— ANI (@ANI) March 6, 2021
दिनेश त्रिवेदी आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भगवा पार्टी में शामिल हो गए और इस दौरान पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं रेल मंत्री पीयूष गोयल मौजूद थे।
जेपी नड्डा ने प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि दिनेश त्रिवेदी का एक लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है और उन्होंने एक वैचारिक यात्रा राजनीति में की है। उन्होंने सत्ता को दरकिनार करते हुए विचार की लड़ाई लड़ते हुए उन्होंने अपना जीवन गुजारा है। आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि दिनेश त्रिवेदी को हम भाजपा में शामिल कर रहे हैं।
आज मुझे बहुत खुशी हो रही है कि दिनेश त्रिवेदी जी को हम भाजपा में शामिल कर रहे हैं।
मैं अपनी ओर से, अपने सभी साथियों और करोड़ों कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका हार्दिक अभिनंन्दन और स्वागत करता हूं।
– श्री @JPNadda pic.twitter.com/WvhZvEGmVU
— BJP (@BJP4India) March 6, 2021
जेपी नड्डा ने कहा किी तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्टाचार, अवसरवादिता, लोकतंत्र की हत्या, संस्थाओं का गला घोंटने यह सब विराजमन है। इसलिए संवेदनशील और विवेकशील व्यक्तित्व के दिनेश त्रिवेदी ने तृणमूल छोड़ कर भाजपा ज्वाइन किया है।


