पटना में राजद नेताओं के ठिकानों पर सीबीआइ छापा, समर्थक प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को सीबीआइ की एक टीम ने राष्ट्रीय जनता दल पूर्व एमएलसी सुबोध राय व राजद नेता व एमएलसी सुनील सिंह के आवास पर छापा मारा है। यह छापेमारी जारी है। इनके साथ ही असफाक करीम और फैयाज अहमद के ठिकानों पर भी सीबीआइ की चल रही है। यह छापेमारी जमीन के बदले नौकरी मामले में की जा रही है।


सुनील सिंह बिस्कोमान के चेयरमैन भी हैं। सुनील के समर्थक इस छापेमारी के बाद उनके आवास के पास जमा हो गए हैं और हाथों में सीबीआइ वापस जाओ लिखी तख्तियों के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।


वहीं, भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा है कि बीजेपी किसी को फंसाती नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद कहा था कि बिस्कोमान में करोड़ों रुपये पकड़े गए हैं, हो सकता है कि यह कार्रवाई उसी मामले में हो।

 

Tags
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More