मध्यप्रदेश : गवर्नर से कमलनाथ बोले – बेंगलुरु में 22 बंधक विधायकों को मुक्त कराएं

भोपाल : राजनीतिक संकट का सामना कर रहे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की और उन्हें राज्य के राजनीतिक घटनाक्रम से अवगत कराया. इस मुलाकात के बाद कमलनाथ ने कहा कि हमारी सरकार मजबूत है और डरने की कोई बात नहीं है. कमलनाथ इस दौरान आश्वस्त नजर आए.


कमलनाथ ने राज्यपाल लालजी टंडन को एक पत्र सौंप कर भाजपा के विधायकों पर हाॅर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया और गवर्नर से अनुरोध किया कि वे बेंगलुरु में कैद रखे गए विधायकों की रिहाई सुनिश्चित कराएं. मुलाकात के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ ने कहा कि फ्लोर टेस्ट तो राज्यपाल के भाषण पर होगा और बजट पर होगा. उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब आप 22 विधायकों को वापस ले आएं.


कमलनाथ ने एक सवाल के जवाब में कहा कि यह सिंधिया जी बताएंगे कि वे क्यों छोड़ कर गए हैं. मध्यप्रदेश का ताजा संकट वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने से शुरू हुआ. उनके समर्थक 22 विधायक बेंगलुरु में कैंप कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा वालों ने उन्हें बंधक बना कर रखा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More